ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पार्षदों का नगर निगम में प्रदर्शन, नगर आयुक्त को घेरा

शहर में स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त न होने से भड़के पार्षदों ने सोमवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया और नगर आयुक्त का घेराव किया।

निगम नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में पहुंचे पार्षदों ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का घेराव किया। उनका कहना था कि बीते लंबे समय से शहर क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है, ऐसे में वार्डवासियों को विशेषकर रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच नगर आयुक्त ने 10 दिन के भीतर लाइटें दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया।

घेराव करने वालों में राजेंद्र सिंह जीना, महेश चंद्र, विनोद दानी, राधा आर्य, दीपा बिष्ट, विनोद दानी, नवीन कुमार पांडे, विनोद कुमार, तोफिक अहमद, रोमी वारसी, नीरज बगड़वाल, चंपा देवी, रोहित कुमार, रोमी भारती, जाकिर, पूर्व प्रधान मुकुल बल्यूटिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *