ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कुंभ 2010 के दौरान हटाए गए व्यापारियों के लिए स्थाई जगह की मांग

लघु व्यापार संगठन ने वर्ष 2010 के कुंभ के दौरान ललतारो पुल क्षेत्र से हटाए गए खोखा पटरी व्यापारियों के लिए स्थाई जगह की मांग की है। साथ ही संगठन का विलय प्रांतीय संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन में करने की घोषणा की।

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने संगठन का विस्तार करते हुए ललतारो पुल इकाई का गठन कर अध्यक्ष सुनील कुकरेती, महामंत्री रिंकू यादव, कोषाध्यक्ष फूल सिंह, उपाध्यक्ष किरण देवी, मीडिया प्रभारी, संगठन मंत्री राधा कृष्ण, संरक्षक गजेंद्र सिंह, सदस्य रजनी तोमर, संजय चौहान, अर्चना देवी, प्राची संगीता देवी, बबलू तोमर, राजेंद्र कुमार, चुन्नीलाल को चुना है।

चोपड़ा ने कहा कि 2010 के कुंभ के दौरान ललतारो पुल की खोखा मार्केट को मेला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर हटा दिया गया था। 14 साल बीत जाने के बाद आज तक जिला प्रशासन द्वारा ललतारो पुल खोखा मार्केट के लघु व्यापारियों को कोई विकल्प नहीं दिया गया है जो कि न्याय पूर्ण नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *