ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने महाराष्ट्र सरकार से सोयाबीन और चना खरीद केन्द्र खोलने का किया आग्रह

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर ने महाराष्ट्र सरकार से सोयाबीन और चना खरीद केन्द्र खोलने का आग्रह किया है। आयोग ने इस आशय का एक पत्र महाराष्ट्र सरकार को लिखा है।

हंसराज गंगाराम ने यवतमाल, चन्द्रपुर और विदर्भ में सोयाबीन और चना खरीदी केन्द्र खोलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में सोयाबीन और चना की फसल अधिक होती है। अधिकांश किसान पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आते हैं।

उन्होंने पत्र में कहा कि नाफेड के खरीद केन्द्र खोलने से सोयाबीन और चना की खेती करने वाले क्षेत्रीय किसानों को लाभ होगा और सुगमता होगी। इस बारे में महाराष्ट्र सरकार के अपर मुख्य सचिव, सहकारिता, विपणन और कपड़ा विभाग को किसानों से आयी शिकायत तथा मांग पर सूचित किया था। अब खरीद केन्द्र खोलने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *