ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाजार में नकली कार्टेज के सहारे चल रहा कई फोटोकॉपी दुकान

एचपी कंपनी के प्रतिनिधि ने दर्ज कराई प्राथमिकी

रामगढ़ शहर में नकली कार्टेज के सहारे कई फोटोकॉपी दुकान चल रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एचपी कंपनी के प्रतिनिधि ने रामगढ़ थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई।

थाने में दर्ज प्राथमिकी में कंपनी के प्रतिनिधि राजकुमार ने कहा है कि रामगढ़ शहर के कई दुकानों में उनकी कंपनी एचपी टोनर कार्टेज के नाम पर नकली कार्टेज की बिक्री की जा रही है। इस सूचना के बाद उन्होंने रामगढ़ के कई दुकानों में छापेमारी की। कई दुकानों में नकली माल भी बिकता हुआ पाया। उन्होंने बताया कि मगध फोटोकॉपी बस स्टैंड के पास रवि गुप्ता नामक दुकानदार के पास से भी लगभग पांच पैकेट बॉक्स बरामद किया गया है। यह दुकानदार शिबू कॉलोनी, नेहरू रोड का रहने वाला है। उसके द्वारा एचपी लेजर जेट टोनर कार्टेज के नकली पैकेट का इस्तेमाल किया जा रहा था।

कंपनी के प्रतिनिधि ने सूची बनाकर पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *