दिल्ली खेल महाकुंभ 2026 का भव्य आगाज: CM रेखा गुप्ता ने छत्रसाल स्टेडियम से किया शुभारंभ, 30,000+ खिलाड़ी, ₹33 करोड़ पुरस्कार वितरित; रवि दहिया, शिखर धवन ब्रांड एंबेसडर
नई दिल्ली, 14 फरवरी 2026: दिल्ली की खेल संस्कृति में एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को छत्रसाल स्टेडियम में ‘खेलो दिल्ली – दिल्ली खेल महाकुंभ’ का भव्य उद्घाटन किया। यह दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित पहला राज्य स्तरीय मेगा स्पोर्ट्स फेस्टिवल है, जिसे राजधानी की सबसे बड़ी ग्रासरूट खेल पहल के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में मैस्कॉट ‘रनवीर’ का अनावरण किया गया। ओलंपिक पदक विजेता रवि दहिया, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिखर धवन और पैरा ओलंपिक पदक विजेता शरद कुमार को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया‘ विजन से प्रेरित है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और दिल्ली को स्पोर्ट्स हब बनाना है।
भव्य उद्घाटन समारोह
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद, डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट और अन्य गणमान्य अतिथियों ने ओपन जीप में स्टेडियम का दौरा किया और खिलाड़ियों का अभिवादन किया। 1,000 से अधिक खिलाड़ियों, सीडब्ल्यूएसएन एथलीट्स, स्कूल बैंड, नासिक ढोल और विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने शानदार मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। सिंगर परमिश वर्मा की लाइव परफॉर्मेंस ने माहौल में ऊर्जा भर दी।

CM रेखा गुप्ता का संबोधन
CM रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली खेल महाकुंभ केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, सपनों और संभावनाओं का महोत्सव है। दिल्ली में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, बस सही मंच की जरूरत थी। यह ऐतिहासिक कदम लाखों खिलाड़ियों के भविष्य को नई दिशा देगा।” उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले तीन दशकों से लंबित पुरस्कार राशि जारी कर ₹33 करोड़ खिलाड़ियों को वितरित किए हैं। नई खेल नीति के तहत ओलंपिक/पैरालंपिक स्वर्ण पदक पर ₹7 करोड़, रजत पर ₹5 करोड़, कांस्य पर ₹3 करोड़ दिए जाएंगे। राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सालाना ₹20 लाख सहायता, छात्र खिलाड़ियों को ₹5 लाख और ₹10 लाख तक जीवन बीमा मिलेगा।अवसंरचना और लक्ष्य
सरकार विश्वस्तरीय स्टेडियम, आधुनिक मैदान, उपकरण, कोच और सुविधाएं विकसित कर रही है। मंत्री आशीष सूद ने इसे “दिल्ली को स्पोर्ट्स कैपिटल बनाने का जनआंदोलन” बताया। अब हर मोहल्ला और अखाड़ा चैंपियनों का केंद्र बनेगा।

महाकुंभ की झलक
- अवधि: एक महीना (फरवरी-मार्च 2026)
- स्थल: 17 प्रमुख स्टेडियम/कॉम्प्लेक्स (छत्रसाल, त्यागराज, राजीव गांधी, प्रहलादपुर, नजफगढ़, द्वारका, पीतमपुरा आदि)
- खेल: एथलेटिक्स, फुटबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, स्क्वैश
- प्रतिभागी: स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, अकादमियां, क्लब और ओपन कैटेगरी; अब तक 16,000+ पंजीकरण, लक्ष्य 30,000+ (भविष्य में 1 लाख प्रति वर्ष)
- महिला फोकस: बेटियों की सुरक्षा, सुविधाएं और भागीदारी पर विशेष जोर
आकर्षक पुरस्कार
- टीम स्पर्धा: स्वर्ण ₹1.75 लाख, रजत ₹1.51 लाख, कांस्य ₹1.31 लाख
- व्यक्तिगत: स्वर्ण ₹11,000, रजत ₹9,000, कांस्य ₹7,000
यह महाकुंभ दिल्ली के खेल इतिहास में ‘नए सवेरा’ की शुरुआत है। लाखों युवा अब खेलों के माध्यम से सपनों को हकीकत बनाने की राह पर हैं!