ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह दिए जाएंगे एक हजार रुपये

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना सिंह ने सोमवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इससे कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियों को एक्स्ट्रा किताबों और सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए कोचिंग में मदद मिलेगी। इसके साथ ही घरेलू महिलाओं को मनोरंजन व अपने निजी खर्च के लिए किसी के ऊपर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पिछली बार 78 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। इस बार करीब 2 हजार करोड़ रुपये घटा दिया है। बजट की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि इस साल शिक्षा के लिए बजट में 16 हजार 393 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो कुल बजट का 21 फीसदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *