ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जामगेट के समीप धंसका पहाड़, महू-मंडलेश्वर मार्ग का संपर्क टूटा

पर्यटक स्थल जाम गेट के नीचे पहाड़ का एक हिस्सा सोमवार सुबह धंसक गया। इससे महू मंडलेश्वर मार्ग का संपर्क टूट गया। घटना के समय वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भाग कर जान बचाई। घटना मंडलेश्वर थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे जाम गेट से एक किलोमीटर आगे घाट पर पहाड़ का हिस्सा अचानक धंसकने लगा। यह देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भागकर जान बचाई। सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई हैं, जिससे यातायात बंद हो गया है। फिलहाल मौके पर मंडलेश्वर पुलिस और बडगोंदा पुलिस के जवान ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं। मौके पर रोड ठेकेदार के कर्मचारी भी पहुंच गए हैं और बीच रोड पर गिरे पत्थरों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर पहाड़ गिरने की घटना हुई है, उससे थोड़ी दूरी पर भी पहाड़ का हिस्सा लटक रहा है। इस मार्ग पर रोजाना पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर गिरने की सूचना आती है। जिसके चलते कई बार वाहन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *