लखनऊ में HMPV से रिकवर हुई महिला की मौत:बलरामपुर अस्पताल में चल रहा था इलाज, KGMU की जांच रिपोर्ट में आई थी पॉजिटिव

लखनऊ – लखनऊमें HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोचावरस) से रिकवर होने के तीन दिन बाद महिला की मौत हो गई। महिला को टीबी, किडनी व हाइपरटेंशन की भी समस्या थी। महिला को HMPV पॉजिटिव होने के बाद मोती नगर निवासी आशा शर्मा (60) को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। KGMU में सैंपल की जांच करवाई गई। 10 जनवरी को रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। डॉ. एके गुप्ता और डॉ. विष्णु की निगरानी में महिला का इलाज चल रहा था।मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद ICU वॉर्ड में शिफ्ट किया गया। बुधवार को मौत हो गई।मरीज उषा शर्मा के पति राम आधार ने बताया कि उषा को 22 नवंबर से खांसी और बुखार की समस्या शुरू हुई।

नजदीकी डॉक्टरों के इलाज से फायदा न होने पर जनवरी फर्स्ट वीक में कॉर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलोमेडिक्स लेकर पहुंचे। यहां 2 दिन तक भर्ती भी रखा। यहां डॉक्टरों ने HMPV संक्रमित होने की जानकारी दी। यहां अधिक पैसा लग रहा था, इसलिए 7 जनवरी को चरक हॉस्पिटल लेकर गए। यहां से 8 जनवरी को HMPV लिखकर मरीज को KGMU रेफर कर दिया गया। KGMU में ऑक्सीजन बेड खाली न होने की बात कह कर बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया। यहां रात करीब 10 बजे वायरल के लक्षण के चलते एडमिट किया गया था।डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग महिला को पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन और थायराइड की समस्या थी।

उन्हें टीबी की परेशानी थी। किडनी खराब होने के चलते डायलसिस भी की जा रही थी। आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती करने के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। 10 जनवरी को KGMU ने बुजुर्ग महिला के 2 सैंपल की जांच रिपोर्ट जारी की थी। पहला सैंपल निजी अस्पताल चरक में भर्ती के दौरान का था। जो पॉजिटिव आया था। पर दूसरा सैंपल बलरामपुर अस्पताल में भर्ती करने के दौरान का था। उस सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव बताई गई थी। इसके बाद बुजुर्ग महिला को HMPV से रिकवर बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *