ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

संदिग्ध हालात में बांसवाड़ी में लटका मिला युवक का शव

बेगूसराय में आपराधिक वारदात का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी एक युवक का शव बांसवाड़ी में संदिग्ध हालात लटकाता मिला है। घटना छौड़ाही सहायक थाना क्षेत्र के नारायण पीपड़ पंचायत स्थित पनसल्ला गांव के मोइन टोला के समीप की है।

मृतक पन्नसल्ला गांव के वार्ड संख्या-आठ निवासी सूरज दास के 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रुप में की गई है। सोमवार की सुबह युवक का शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया, सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई तथा ग्रामीण पथ भी जाम हो गया है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को कहीं अन्यत्र स्थानों पर फांसी लगाकर हत्या कर दी गयी और साक्ष्य छुपाने के लिए बदमाशों ने उसके शव को बांसवाड़ी में टांग दिया। मृतक युवक का पहचान होते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक अपने दो भाईयों में सबसे बड़ा था।

शव की स्थिति देखकर लगता है कि फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं है, बल्कि किसी ने लटका दिया है। घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही ओपी प्रभारी पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *