ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

होम से दुष्कर्म पीड़िता का फंदे से लटका शव बरामद

शहर के हाकिमपाड़ा स्थित एक होम से दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। होम के अधिकारियों ने बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे नाबालिग को फंदे से लटका हुआ पाया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि नाबालिग ने आत्महत्या की है।

उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के एक चाय बागान में नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया था। घटना के बाद से नाबालिग को सिलीगुड़ी के उक्त होम में रखा गया था। इस दिन पीड़िता का लटका हुआ शव मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *