ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार लेकर घर लौटे अल्लू अर्जुन का घर में भव्य स्वागत

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने से उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है। अवॉर्ड लेने के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन के अपने घर हैदराबाद लौटने पर फैंस और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।

सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के फैंस की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें हजारों फैंस अपने अभिनेता पर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं। अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद लौटे तो उनका भव्य स्वागत हुआ। इस अवॉर्ड को पाकर उनके फैंस काफी उत्साहित थे। प्रशंसकों ने अल्लू अर्जुन पर फूलों की वर्षा की और ढोल और झांझ की आवाज के साथ उनका स्वागत किया। प्रशंसकों के प्यार और स्वागत से अभिभूत अल्लू अर्जुन खुद को प्रशंसकों के साथ बातचीत करने से नहीं रोक सके। वह अपनी कार से बाहर निकले, हाथ जोड़कर सभी को धन्यवाद दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कई फैंस से हाथ भी मिलाया। इस बार एक्टर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

वर्ष 2021 की फिल्म ‘पुष्पा’ के लिए अर्जुन को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला है। अल्लू अर्जुन के 20 साल के फिल्मी करियर में यह उनका पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है।अल्लू अर्जुन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले पहले तेलुगु अभिनेता बन गए हैं। एक्टर ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा, ”राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस पुरस्कार के लिए जूरी, मंत्रालय, केन्द्र सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह पुरस्कार सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि उन सभी के लिए है, जिन्होंने हमारे सिनेमा का समर्थन और सराहना की है। धन्यवाद, सुकुमार गुरु। आप मेरी सफलता के पीछे का कारण हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *