ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिक्षक पर हमला कर आठ लाख लूटे, लुटेरे फरार

घर में शादी की तैयारियों के लिए एक शिक्षक पर लुटेरों ने हमला कर आठ लाख रुपये लूट लिए। जिले के रींगस कस्बे में गुरुवार रात हुई वारदात का जान बचाकर भागे शिक्षक की ओर से रींगस पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस के अनुसार मालाकाली निवासी शिक्षक सुभाष यादव अपनी निजी शिक्षण संस्था से पैसे लेकर देर रात मोटरसाईकल पर गांव के लिए रवाना हुआ। घात लगाकर बैठे लुटेरों ने रींगस कस्बे स्थित रेलवे फ्लाई ओवर की दीवार के निकट गाड़ी आगे लगा दी। सामने खतरे की संभावना भांप सुभाष यादव ने अपनी मोटरसाईकिल को मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान गाड़ी से उतरे लुटेरों ने लाठियों और सरियों से उसपर हमला बोल उसके कब्जे से आठ लाख चौदह हजार रुपये से भरा बैग लूट फरार हो गए।

पुलिस के आला अधिकारियों ने शुक्रवार तड़के घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *