ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शोंडाधार में खून से लथपथ मिला युवक का शव

थाना भुंतर के अंतर्गत हादसा गड़सा घाटी में युवक की हत्या का मामला घटित हुआ है। शव को देखने से लगता है कि उसकी निर्दयता से हत्या कर दी गई है। मृतक के शरीर पर चोटें है तथा सिर पर अनेक गहरे घाव हैं।

युवक की मौत का मामला मंगलवार देर शाम सामने आया जब कुछ लोग हवाई गांव में देवता के कार्यक्रम से वापिस लौट रहे थे। शोंडाधार में देखा कि एक युवक औंधे मुंह गिरा हुआ है। उक्त घटना की सूचना पंचायत उप प्रधान को दो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंच गई और पुलिस ने मौका पर सभी तथ्यों की जांच के बाद शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया।

वहीं बुधवार सुबह डीएसपी राजेश और एसएचओ मौका के लिए रवाना हो गए। उनके द्वारा घटना स्थल पर बारीकी से जांच की जा रही है।

उप प्रधान मंझली पंचायत मेहर चंद ने बताया कि युवक हरीश (28) पुत्र केहर सिंह निवासी हवाई तहसील भुंतर जिला कुल्लू मंगलवार ही दशहरा उत्सव से वापिस लौटा था। जिसका शव खून से पूरी तरह लथपथ पाया गया। परिवार ने हत्या की आशंका प्रकट करते हुए आरोपी युवक का नाम पुलिस को बताया है।

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को सामने रखते हुए जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *