ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नारकंडा में चार युवकों से चिट्टा बरामद, नेरवा में पकड़ी नशीली दवा

जिला शिमला में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इस कड़ी में पुलिस ने मंगलवार देर शाम नारकंडा और नेरवा में चिट्टा (हेरोइन) और नशीली दवा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्त में लिया है। आरोपियों के विरुद्ध कुमारसेन और नेरवा थानों में मामले दर्ज हुए हैं।

पहले मामले में शिमला के स्पेशल सेल ने गश्त के दौरान चार युवकों के कब्जे से 107. 93 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि यह दिल्ली से बस में चिटटा की सप्लाई कर रहे हैं। जब एक बस को चैक किया तो नारकंडा में स्थानीय युवकों बलवीर, विपिन, गणेश और रमन के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद किया। इन चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दिल्ली से चिटटा किससे लाया गया था और इसकी कहां सप्लाई होनी थी।

उधर, नेरवा में अमीनोद्दीन नामक युवक के कब्जे से नशीली दवाईयां बरामद हुई है। नेरवा में पुलिस में जमराडी बैरियर पर नाका लगा रखा था। इस दौरान अमीनुद्दीन उम्र 39 वर्ष गांव खुढवी की कब्जे से नशीली दवाई पकड़ी गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *