ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने एक्ट्रेस सना जावेद से की शादी

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने अभिनेत्री सना जावेद से शादी की है। शोएब मलिक ने अपने ट्वीटर अकाउंट से शादी की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। क्या ख़त्म हो गया सानिया और शोएब का रिश्ता? लोग इस पोस्ट के जवाब में ऐसे सवाल पूछ रहे हैं। सना जावेद और शोएब मलिक की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने अपनी दूसरी शादी की खबर इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी है। शोएब ने कहा है कि उन्होंने सना जावेद से शादी कर ली है। पिछले कुछ महीनों से शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच रिलेशनशिप की खबरें आ रही थीं। सानिया मिर्जा ने अपने अकाउंट से शोएब के साथ तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। इसकी जमकर चर्चा हुई। इन सभी चर्चाओं पर विराम लगाते हुए शोएब मलिक ने कहा है कि उन्होंने सना जावेद से शादी कर ली है।

नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी के कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर कीं है। इस बड़े इवेंट के लिए शोएब और सना ने मैचिंग आउटफिट पहने थे।

क्रिकेटर ने सुनहरे कढ़ाई वाले शॉल के साथ सफेद शेरवानी पहनी थी जबकि दुल्हन ने हरे और सोने के आभूषणों के साथ बेज रंग का लहंगा पहना था। घोषणा के तुरंत बाद सना जावेद ने अपना इंस्टाग्राम बायो बदलकर “सना शोएब मलिक” कर लिया है।

इससे पहले शोएब ने मशहूर भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की थी। 41 साल के शोएब और सानिया मिर्जा की शादी 2010 में हुई थी। ये शोएब की दूसरी शादी थी। इससे पहले शोएब और आयशा सिद्दीकी का तलाक हो चुका है। सानिया और सोहराब मिर्ज़ा की सगाई हो चुकी थी लेकिन शादी नहीं हुई थी। पाकिस्तानी खिलाड़ी से शादी करने पर सानिया मिर्जा को काफी ट्रोल किया गया था। शादी के बाद सानिया-शोएब दुबई में रहते थे। 41 वर्षीय शोएब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान हैं और उन्होंने 35 टेस्ट, 287 वनडे और 124 ट्वेंटी20 मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। वह दुनिया भर की विभिन्न 20-20 लीगों में दस से अधिक टीमों के लिए नियमित रूप से खेलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *