ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नाबालिग से रेप के आरोपित अधिकारी व उसकी पत्नी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट ने दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के आरोपित दिल्ली सरकार के अधिकारी प्रेमोदय खाखा और उसकी पत्नी सीमा रानी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया था।

आज दोनों की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। 22 अगस्त को कोर्ट ने प्रेमोदय खाखा को आज तक की हिरासत में भेजा था। दिल्ली पुलिस ने खाखा को 21 अगस्त को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। खाखा की पत्नी सीमा रानी को कोर्ट ने पहले ही हिरासत में भेजा था।

खाखा पर आरोप है कि उसने अपनी दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच कई बार रेप किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता की एक अक्टूबर 2020 में मौत हो गई थी, जिसके बाद खाखा ने उसे अपने घर उसकी देखभाल के लिए बुला लिया था। पीड़िता खाखा को मामा कहकर बुलाती थी। खाखा की पत्नी ने पीड़िता को गर्भ हटाने वाली गोली खिलाई थी।

दिल्ली पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो के विभिन्न प्रावधानों के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एफ), 509, 506, 323, 313, और 120बी के तहत एफआईआर दर्ज किया है। खाखा दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर था। मामला सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *