October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

झूठी शिकायत करने में जेल गए दंपति ने अब अपनी बेटी को बनाया हथियार

दिवंगत होमगार्ड के बेटे के खिलाफ फर्जी शिकायत करने के मामले में पुलिस ने एक दंपति को जेल भिजवा दिया है। अभी इसी दंपति ने होमगार्ड के दूसरे बेटे को भी फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए अपनी बेटी को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग की है।

जिले के थाना पैलानी अंतर्गत ग्राम पिपरहरी निवासी होमगार्ड स्वर्गीय राम राम नरेश सिंह की विधवा चुन्नी ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांव की ही प्रेम सिंह और उसकी पत्नी द्वारा उसके बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है।

महिला के मुताबिक उसके पति होमगार्ड थे और 112 नंबर की पुलिस की गाड़ी चलाते थे। जिनकी 21 जून 2023 को मृत्यु हो चुकी है। अब गांव के दबंग लोग मुझे और मेरे बच्चों को परेशान करते हैं इनमें प्रेम सिंह से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके कारण मेरे छोटे बेटे के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज करा कर खेल भेजने की कोशिश की गई लेकिन बाद में शिकायत फर्जी पाए जाने पर प्रेम सिंह और उसकी पत्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया था।

इसी बात से अपमानित यह दंपति अब मेरे बड़े बेटे पंकज को भी फंसाने की साजिश रच रहा हैं इसके लिए वह अपनी बेटी का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीड़िता ने कहा कि अगर मेरे बेटे के खिलाफ किसी तरह की शिकायत आए तो पहले उसकी जांच कर ली जाए उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाए। पीड़िता ने बताया कि मुझे लगातार धमकी दी जा रही है कि तुम्हारे बेटे को जेल भेजवा कर ही दम लेंगे। दबंगों की धमकी के चलते मेरे बेटे भयभीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.