ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन, अधीक्षक अभियंता और डीसी को सौंपा ज्ञापन

फतेहाबाद, 4 जुलाई  अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ गुरुवार को फतेहाबाद में रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों का एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।

संघ के जिला प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता व जिला उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास ढिल्लों ने कहा कि आज बिजली विभाग का सारा बोझ अनुबंधित कर्मचारियों के कंधे पर है। प्रदेश में बाढ़, कोरोना काल, भीषण गर्मी और सर्दी में भी बिजली सेवा सुचारु करते समय पूरे प्रदेश में अब तक दर्जनों अनुबंधित कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों को सरकार एवं विभाग की तरफ से बहुत कम वेतन और नाममात्र की सुविधाएं मिलती हैं, जिससे संगठन में भारी रोष है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कर्मचारियों के लिए सरकार रेगुलर पॉलिसी बनाकर विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों को इसमें शामिल किया जाए। इसके साथ कैशलेस मेडिकल पॉलिसी, रिस्क अलाउंस, ग्रेच्युटी, एलटीसी और बोनस के अलावा खेदड, यमुनानगर धर्मल में कार्यरत कर्मचारी, जिनको लेकर 12 जून 2023 को जो समझौता मैनेजमेंट के साथ हुआ था, उसे लागू किया जाए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए संघ के जिला सचिव बजिन्द्र मैडल ने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया तो संगठन आंदोलन को तेज करेगा। उन्होंने कहा कि 5 से 15 जुलाई तक प्रदेश में सभी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जएंगे। इसके बाद संगठन 29 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेगा और वहीं पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *