ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कठुआ में कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

कठुआ, 23 जुलाई । जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग और आतंकी हमलों के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कठुआ मुख्यालय पर आयोजित इस अभियान में नगर परिषद के पूर्व प्रधान एवं प्रदेष नेता नरेश शर्मा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

युवा नेता निखिल शर्मा की अगुवाई मे आयेाजित इस अभियान में काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और सरकार से प्रदेश को राज्य का दर्जा देने के साथ साथ आतंकी हमलों के विरुद्व कड़ा प्रहार करने की मांग की। नरेश शर्मा ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और कहा कि सरकार को यहां राज्य का दर्जा बहाल करने के साथ साथ आतंकवाद पर प्रहार करने के लिए ठोस नीति बनानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *