ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस राम विरोधी ही नहीं, राष्ट्र विरोधी भी: परमहंस आचार्य

अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने शनिवार को चुनार तहसील के नरायनपुर ब्लाक अंतर्गत दीक्षितपुर स्थित ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार मंदिरों पर टैक्स लगाकर हिंदू विरोधी कार्य कर रही है। मुगलों की तरह कार्य करने वाली इस कांग्रेस पार्टी को समाप्त करने की जरूरत है।

परमहंस आचार्य ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और वहां हिंदू मंदिरों पर जिस तरह से टैक्स लगाया गया है, यह संविधान और राष्ट्र विरोधी व तुष्टिकरण की राजनीति से प्रेरित है। केवल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना मुगलों के जजिया कर जैसे है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना आक्रांत मुगलों से की और कहा कि अब समय आ गया है की मुगलों की ही तरह कांग्रेस पार्टी को भी खत्म किया जाए। जितनी जल्दी भारत कांग्रेस मुक्त होगा उतना ही राष्ट्र और देशवासियों के लिए अच्छा होगा। कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल राम विरोधी ही नहीं बल्कि राष्ट्र विरोधी भी है।

कर्नाटक में हिंदुओं को टारगेट किया जा रहा है और कर्नाटक ही नहीं, जहां भी कांग्रेस की सरकार होती है वहां हिंदू उत्पीड़न, हिंसा, शोषण तथा हिंदुओं को प्रताडित किया जाता है। आचार्यश्री ने अपील किया कि 2024 में 500 से अधिक लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी को दी जाए जिससे हिंदू विरोधी काग्रेस पार्टी का सुपड़ा साफ हो जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता का एकतरफा कार्रवाई करना उचित नहीं होता, अगर उन्होंने मंदिरों पर टैक्स लगाया तो मस्जिद और चर्च पर भी लगाना चाहिए था। उन्होंने देशवासियों से अपील किया कि 2024 में 500 से अधिक लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी को दी जाए। इस दौरान ब्लाक प्रमुख नरायनपुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *