ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में जयपुर में प्रदर्शन, बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता

आयकर विभाग की ओर से कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। सैंकडों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस वॉर रूम से आयकर विभाग तक पैदल मार्च निकाला। इसे स्टेच्यू सर्किल पर रोक लिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी हरकतों से कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। लेकिन, कांग्रेस खत्म होने वाली नहीं हैं। बीजेपी जितना टकराव पैदा करेगी, कांग्रेस उतना उभरकर सामने आएगी।

आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में सोमवार को जयपुर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता करीब सवा ग्यारह पर कांग्रेस वॉर रूम से पैदल मार्च निकालते हुए आयकर विभाग की ओर रवाना हुए। करीब पंद्रह मिनट बाद साढे ग्यारह बजे स्टेच्यू सर्किल पर पुलिस ने सभी को रोक दिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और महिलाएं बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस नेता बैरिकेड्स फांदकर दूसरी तरफ पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए। करीब सवा बारह पर पुलिस ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। मार्च में शामिल होने के लिए विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, शिखा बराला, प्रशांत शर्मा, रोहित बोहरा मौके पर पहुंचे। वहीं, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सूरा भी पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान विधायक रफीक खान ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। जिस कारणों से खाते सीज किए गए हैं। उन कारणों पर जाएंगे तो देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों के खाते सीज हो जाएंगे। पॉलिटिकल पार्टियों को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *