ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भिंड में कांग्रेस प्रत्याशी के पोलिंग एजेंट के घर में लगाई आग, गृहस्थी का सामान जला

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को मतदान पूरा हो गया लेकिन रंजिश भड़क रही हैं। चुनावी रंजिश के चलते मतदान खत्म होने के बाद देर रात अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस पोलिंग एजेंट के घर में आग लगा दी। इस आग में ट्रैक्टर और घर-गृहस्थी का सामान खाक हो गया। घटना बरोहा थाना इलाके के डोंगरपुरा गांव की है। कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे शुक्रवार देर रात को थाने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का मतदान था। इस दौरान भिंड के डोंगरपुर गांव में भी वोटिंग हो रही थी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे के पोलिंग एजेंट जॉनी जाटव का घर है। शाम 6 बजे तक मतदान खत्म होने के बाद सब लोग चले गए। इधर देर रात करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने जॉनी जाटव के घर में आग लगा दी। आग में ट्रैक्टर और घर समेत गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित ने इस घटना का आरोप डब्बू भदौरिया पर लगाया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर संजय कोच्छा ने मौके पर पुलिस बल की तैनाती की है। पुलिस जांच कर रही है कि आग किसने लगाई है। सतर्कता के लिए पुलिस भी लगाई गई है। पुलिस और लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *