ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री साय ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर, 4 जुलाई , मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में युग व्रवर्तक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा कि स्वामी जी ने भारतीय दर्शन और आध्यात्म से पूरी दुनिया का परिचय कराया और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। छत्तीसगढ़ ने स्वामी जी के उदार, व्यावहारिक और सुधारवादी सिद्धांताें को अपनाया है। स्वामी जी के बचपन कुछ समय रायपुर में बीता, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। वे महान संत श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।आज छत्तीसगढ़ स्वामी जी के दिखाये मार्ग और सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा क स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। स्वामी जी महान संत श्रीरामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *