ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री से गांव के जनप्रतिनिधियों के शिष्टमंडल ने की मुलाकात, मानदेय वृद्धि का मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात में अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग बेहतर ढंग से काम करते रहें। आप सबने जो मांग की है, उसके आधार पर आप सब के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। वर्ष 2005 में सरकार में आने के बाद पंचायती राज व्यवस्था को बेहतर किया गया। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। इसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं समाज का नेतृत्व करने को लेकर आगे आयीं। गांवों तथा टोलों में पक्की गली नाली का निर्माण कराया गया।

सीएम ने कहा कि हर घर तक नल का जल पहुंचाया गया। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। सभी पंचायतों के वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है। पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें पंचायत के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो सकेगा। आप सभी जनप्रतिनिधियों से मेरा आग्रह है कि समाज में सभी को साथ लेकर चलें और समस्याओं का समाधान करें। खूब मन लगातार काम करें। गांवों के विकास के लिए जो कार्य किये गये हैं उसकी सतत निगरानी करते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *