October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री योगी ने देवरिया में हुई घटना पर दुःख जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में हुई घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके उपचार के निर्देश दिए हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर और आईजी को त्वरित और कठोरतम कर्रवाई के निर्देश भी दिये हैं। इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से वे पल – पल की जानकारी ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.