ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंजनी महादेव में बादल फटा, भारी नुकसान

कुल्लू, 25 जुलाई । कुल्लू जिला के मनाली के समीप बादल फटने से भारी तबाही हुई है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नदी नालों की तरफ लोगों को न जाने की सलाह दी है।

घटना वीरवार सुबह सवेरे की है जब मनाली – लेह सड़क मार्ग पर स्थित पलचान के साथ लगते अंजनी महादेव नाला में बादल फट गया। बादल फटने से अचानक नाले में जल स्तर बढ़ गया और हर तरफ तबाही मचाने हुए बाढ़ का पानी सड़क मार्ग को क्षतिग्रस्त करते हुए पलचान पुल के ऊपर से बहने लगा। यही नहीं बड़े बड़े पत्थर और मलबा पुल पर जमा हो गया। पुल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।

जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बादल फटने से एक मकान तथा एक बिजली के प्रोजेक्ट को क्षति पहुंची है। जिला प्रशासन बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *