ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आरएसएस के सिख प्रचारक चिरंजीव का आज पटियाल में होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सिख प्रचारक सरदार चिरंजीव सिंह का निधन सोमवार सुबह प्रातः 8:30 बजे लुधियाना में हो गया। वे 93 वर्ष के थे। चिरंजीव का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4:30 बजे वीर जी की मडियां पटियाला में किया जाएगा।

वरिष्ठ सिख प्रचारक सरदार चिरंजीव पहाड़गंज, दिल्ली में संगत के कार्यालय में भी वर्ष 2021तक रहे। तत्पश्चात वे लुधियाना संघ कार्यालय में आ गये थे। चिरंजीव पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वे सिख इतिहास और संस्कृति के बड़े जानकार होने के साथ ही बेहद विनम्र और मिलनसार थे। पंजाब में आतंकवाद के दिनों में उन्होंने गुरू नानक देवजी के संदेशों के माध्यम से हिन्दू-सिख समाज के बीच में बढ़ रहे तनाव को दूर करने का अविस्मरणीय कार्य किया था। वे राष्ट्रीय सिख संगत के पहले महासचिव और बाद में अध्यक्ष भी रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *