• February 12, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को आएंगे बनारस

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को आएंगे बनारस

वाराणसी, 14 अगस्त(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 अगस्त को वाराणसी आएंगे। अपने एक दिवसीय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद ओलम्पियन ललित उपाध्याय को सम्मानित करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के अलावा गतिशील विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन का संकेत मिलते ही प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुट गए हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *