ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री शिवराज ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम को जयंती पर किया नमन

महान वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आज रविवार को जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा भारत को परमाणु संपन्न बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन करने वाले महान वैज्ञानिक, भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय डॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी को शिक्षित, सशक्त, समर्थ और गौरवशाली देश के निर्माण में हरसंभव योगदान के लिए सर्वदा प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *