ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री चौहान ने शारदीय नवरात्र पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा या देवी सर्व भूतेषु,शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ माँ आदिशक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। मैया की कृपा से हर घर-आँगन में सुख,समृद्धि,खुशहाली आये और प्रेम, सौहार्द के मधुर प्रकाश से हर जीवन आलोकित होता रहे,यही प्रार्थना करता हूँ। ॥जय माँ अम्बे॥

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नवरात्र पर्व पर शुभकामना देते हुए कहा शक्ति उपासना के महापर्व नवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मातारानी की असीम कृपा सभी पर सदा बनी रहे। ।।जय माता दी।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *