ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री ने जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया। आगामी एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्टेडियम की व्यवस्था से जुड़े कई दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह स्टेडियम राज्य का इंटरनेशनल एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम है। इस स्टेडियम की व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय होनी चाहिए। मौके पर मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में बिछाई गई आधुनिक ब्लू टर्फ का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री के समक्ष अधिकारियों ने कहा कि स्टेडियम में अभी रिनोवेशन का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम का अवलोकन करते हुए दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियों की साफ-सफाई तथा पेंटिंग, स्टेडियम परिसर का रंगरोंगन, मैदान के अंदर एवं बाहर लगी एलईडी स्क्रीन को दुरुस्त करने, स्टेडियम में चिन्हित जगहों पर स्पोर्ट्स पर्सन का फोटो लगाने, स्कोर डिस्प्ले स्क्रीन को बड़ा करने सहित कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से संबंधित दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

27 अक्टूबर से एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप।

रांची की मेजबानी में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक होना है। इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड की टीम भाग लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *