ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, विमानतल पर हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बुधवार को जबलपुर के शक्ति भवन में कैबिनेट की बैठक होनी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर पहुंच गए हैं। यहां डमुना एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। जबलपुर में उन्होंने सबसे वीरांगना रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना आगमन हुआ। विमानतल पर मुख्यमंत्री की अगवानी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की। विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेंद्र जामदार, राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीक, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, सन्तोष वरकड़े एवं नीरज सिंह, निः शक्त जन आयुक्त संदीप रजक, भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी “रानू”, आशीष दुबे, अखिलेश जैन, अभय सिंह ठाकुर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू , पूर्व नगर निगम अध्यक्ष राजेश मिश्रा, अश्विनी परांजपे, रत्नेश सोनकर आदि ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किए। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि चन्देलों की बेटी थी, गौंडवाने की रानी थी। चण्डी थी, रणचण्डी थी, वह दुर्गावती भवानी थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मातृभूमि और आत्मगौरव की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करने वाली, शौर्य एवं साहस की प्रतिमूर्ति, महान वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा और राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मिक, कैबिनेट मंत्री द्वय प्रहलाद पटेल व राकेश समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *