ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

साहिबगंज में विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना छठ पूजा

झारखंड में छह महापर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। उत्साह का आलम यह है कि छठ गीतों की धूम चारों तरफ सुनाई दे रही है। छठ गीतों से समूचा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। खरना पूजन के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगा।

अब छठ पर्व न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी विख्यात है। यही कारण है कि विदेशी नागरिकों की भी इस पर्व की ओर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल में विदेशी पर्यटकों ने उत्तर वाहिनी के गंगा तट पर हो रही छठ पूजा की भव्य तैयारी को न सिर्फ देखा बल्कि इसके महत्व को भी समझा।

उनके लिए ये सारी चीजें आकर्षण का केंद्र है। शनिवार की सुबह 15 विदेशी पर्यटक जल मार्ग होते हुए क्रूज के माध्यम से राजमहल पहुंचे। ये सभी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा एवं अमेरिका जैसे देशों से आए हैं। गंगा तट पर पहुंचने के बाद सभी ने छठ पूजा को लेकर हो रही तैयारियों की तस्वीरें ली और उनसे संबंधित जानकारियां प्राप्त की। कोलकाता टूरिस्ट एजेंसी के गाइड सुबेंदु घोष ने विदेशी पर्यटकों को चार दिवसीय मनाए जाने वाले छठ महापर्व से संबंधित सारी जानकारी दी।

क्रूज से राजमहल उतारने के बाद ऑटो के माध्यम से सभी लोग मंगलहाट के लिए रवाना हुए। विदेशी पर्यटकों ने राजमहल के सिंघीदलान, मंगलहाट स्थित बारहदारी व जामा मस्जिद जैसे ऐतिहासिक पर्यटन स्थल का भ्रमण किया।

झारखंड सहित सीमावर्ती इलाके के पश्चिम बंगाल एवं बिहार के पर्यटकों के अलावे विदेशी पर्यटक भी राजमहल के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल का दीदार करने पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *