ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार

मोदीनगर थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 179 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड , 01 फेवीकोल की टयूब, 01 पेचकस, 01 मोटरसाइकिल व नकदी 4,860 रुपये बरामद किये हैं।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि एक महिला ने मोदीनगर थाना में दो लोगों के खिलाफ उनका एटीएम कार्ड बदल देने के सम्बन्ध में तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को थाना मोदीनगर पुलिस ने सूचना पर चेकिंग के दौरान एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले संदीप व सचिन को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम गोविन्दपुरी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित संदीप नवादा रोड गणपति गैस गौदाम के सामने स्मार्ट सिटी सहारनपुर थाना सदर कोतवाली सहारनपुर तथा सचिन कृष्णानगर काॅलोनी रूड़की थाना गंगनहर जिला हरिद्वार का निवासी है। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी एटीएम पर जाता था और रुपये निकालने आने वाले व्यक्ति की सहायता करने के नाम पर कार्ड बदल देता था। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी एटीएम पर जाता था और रुपये निकालने आने वाले व्यक्ति की सहायता करने के नाम पर कार्ड बदल देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *