ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जंगल राज खत्म कर बिहार में किया न्याय के साथ विकास:नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि हमने बिहार में जंगल राज को खत्म कर न्याय के साथ विकास किया है,जिसका कारण आज बिहारवासी चैन से खुलेआम सड़को पर घूम कर अपना कारोबार कर रहे हैं। नहीं तो शाम होते ही घरों से भी निकलना मुश्किल था ।वे शुक्रवार को नवादा जिले के वारसलीगंज में लोकसभा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के चुनावी सभा में बोल रहे थे ।

उन्होंने कहा कि हाल ही में चार लाख शिक्षकों को बहाल कर एक बड़ा काम किया है ।हमारी सरकार कम से कम 10 लाख लोगों को नौकरी तथा रोजगार देने की व्यवस्था की है ।इसलिए आप सबों से आग्रह है कि आप एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर को जिताकर नरेंद्र मोदी को 400 सांसदों से भी ज्यादा बहुमत दिलाकर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनवाएं।

उन्होंने कहा कि हम लोग 2005 में सरकार में आए थे और 2006 से सारा काम शुरू हुआ। खाली याद रखिएगा, जो कम उम्र के लोग हैं, वो भूल गए हैं। अपने बाल-बच्चों को भी बताइए। 2005 से पहले बिहार में क्या हाल था। सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी राज के दिनों को याद दिलाया और उसे नहीं भूलने की सलाह दी।

सीएम ने कहा कि आप शाम को घर से बाहर नहीं निकलते थे। उसको तो याद नहीं है। अब सब लोग शाम को चहल रहे हैं। आने-जाने का कोई रास्ता नहीं था। हम लोग 18 वें साल में है। इससे पहले उन्हें मिला था 15 साल, पति-पत्नी राज किए, कोई काम हुआ था, कुछ नहीं हुआ था। पहले की स्थिति पूरे तौर पर लोगों को मालूम होना चाहिए था। कितना विवाद और झगड़ा होता था। हिंदू-मुस्लिम में भी खूब झगड़ा। 2006 के बाद कोई झगड़ा होता नही है। जब हम लोग आए तो सबको एकजुट किया। काम करने वालों को वोट दीजिए। 2010 के चुनाव में 50 फीसदों मुस्लिमों ने एनडीए को वोट दिया था। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ एक महीने में 30-40 लोग आते थे। अब साल में एक हजार से ज्यादा लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य तथा शिक्षा को बेहतर बनाया। विधि व्यवस्था को बेहतर बनाकर गुंडो को सलाखों के पीछे डाला।

सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के विकास में केंद्र सरकार के द्वारा बहुत सहयोग मिलता है, तमाम कार्यक्रम चला रहे हैं। जिस कारण भारत का विदेश में भी डंका बज रहा है साथ ही देश का अपरिमित विकास हुआ है ।उन्होंने कहा है कि देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है।

उन्होंने अपने कुछ स्वजातीय नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह लोग समाज को बर्बाद करने वाले लोग हैं ।इसलिए समाज के आम लोग ऐसे लोगों से सावधान रहिएगा ।तभी आपका समाज तरक्की करेगा ।उन्होंने विवेक ठाकुर को माला पहनकर लोगों से आशीर्वाद भी दिलाया।

इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद संजय झा ,जदयू के जिला अध्यक्ष सलमान रागिब मुन्ना ,विनय यादव ,स्थानीय भाजपा विधायक अरुण देवी,पूर्व विधायक अनिल सिंह ने भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को भारी बहुमत से जीतने की अपील की है ।मंच का संचालन शैलेंद्र कुमार सिंह ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *