ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसानों के आंदोलन पर पंजाब एवं हरियाणा सरकारों को हाई कोर्ट की फटकार

हाई कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा सरकारों को फटकार लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में दोनों ही राज्य अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में नाकाम रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि किसान शुभकरण की मौत की जांच हाई कोर्ट के सेवानिवृत जज की अगुवाई में होगी और 3 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी।

पंजाब एवं हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चंडीगढ़ में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने इस मामले में वकीलों को फटकार लगाई और तस्वीरें देखकर किसानों पर बिफर गए। सुनवाई के दौरान उस समय कोर्ट के तेवर कड़े हो गए जब हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट को प्रोटेस्ट करते हुए कई फोटो दिखाई। कोर्ट ने शुभकरण की मौत की जांच को लेकर भी अहम आदेश दिया। इस दौरान हाई कोर्ट ने तल्ख होते हुए कहा कि हाथों में तलवार लेकर शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट कौन करता है।

हाई कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान पंजाब एवं हरियाणा सरकारों को फटकार लगाई और कहा कि इस पूरे मामले में दोनों ही राज्य अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाने में नाकाम रहे हैं। सुनवाई के दौरान फोटो देख कर हाई कोर्ट ने किसान आंदोलनकारियों पर बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि बड़े शर्म की बात है आप लोग बच्चों को आगे कर रहे हैं, आप लोगों को यहां खड़े होने तक का अधिकार नहीं है। हाई कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को कहा कि आप वहां कोई जंग करने जा रहे हैं? यह पंजाब का कल्चर नहीं है। आपके नेताओं को गिरफ्तार करके चेन्नई भेजा जाना चाहिए। आप लोग निर्दोष लोगों को आगे कर रहे हो, काफी शर्मनाक है ये, कोर्ट ने बार-बार इसे शर्मनाक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *