ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घाटों पर निजी नावों के परिचालन पर रोक

चैती छठ पर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कटिहार जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को विभिन्न घाटों में संचालित निजी नाव से घटित घटनाओं के रोक थाम करने हेतु प्रशासनिक सतर्कता बरतने एवं घाटों पर पूजा अर्चना के समय विधि व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।

संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नहाय खाय के दिन से लेकर प्रातःकालीन अर्घ्य देने तक (14 एवं 15 अप्रैल को) सभी घाटों पर निजी नावों के परिचालन पर पूर्णतः रोक लगाने तथा उक्त अवसर पर होमगार्ड अथवा चौकीदार व दफादार से घाटों का निगरानी कराने का डीएम ने निदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *