महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में एक तरफ लोकसभा चुनाव के बीच रामनवमी की सरगर्मी तेज है तो दूसरी तरफ पारा भी चढ़ रहा है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि कोलकाता में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। दोनों ही तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, […]Read More
हिमाचल में बारिश-बर्फ़बारी से लौटी ठंड, 18 से फिर करवट
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से ठंड लौट आई है। ऑरेंज अलर्ट के बीच राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फ़बारी और मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले हिस्सों में अंधड़ के साथ बारिश हुई है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू व चम्बा जिलों के ऊंचे क्षेत्रों में रविवार रात से ही बर्फ़बारी हो रही है। राजधानी शिमला में भी रविवार रात तेज हवाओं व गरज के साथ झमाझम बारिश हुई है। मौसम के तेवरों से […]Read More
तेज हवाओं के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा की
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 18 जनपदों में रविवार को अचानक तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। अनुमान है कि कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र स्थित कासगंज,बरेली, रामपुर,अलीगढ़, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर बुलंदशहर, हापुड़,अमरोहा, गाजियाबाद,मुरादाबाद,मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुज्जफ्फर नगर, […]Read More
पश्चिम बंगाल में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। शनिवार को अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सारा दिन उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में बारिश होगी। जबकि दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। बहरहाल गर्मी भी बरकरार रहने वाली है। शनिवार को जारी बयान में बताया गया है की राजधानी कोलकाता में […]Read More
राजस्थान में कल से मौसम बदला हुआ है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तेज गर्मी रही। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। बाड़मेर और जैसलमेर में कल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा सीजन में पहली बार 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। अलवर, जयपुर, चूरू समेत कुछ जगहों पर हल्की बारिश के बाद तापमान गिरा। यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम केन्द्र जयपुर ने […]Read More






