रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाएंगे बाबा विश्वनाथ
अयोध्या में जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को भी दिया गया है। अपने आराध्य भगवान राम के मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा भी जाएंगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने काशी विद्वत परिषद के अष्टमंडल को श्री काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को अयोध्या लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। […]Read More






