राम नगरी अयोध्या में बने दिव्य और भव्य मंदिर में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व विश्व हिंदू परिषद के मध्य भाग तिलक नगर की तरफ से रविवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली गई। लक्सा क्षेत्र श्रीनगर कॉलोनी स्थित भारतीय शिशु मंदिर स्कूल के पास से सिगरा भारत माता मंदिर तक निकली शोभा यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी पूरे उत्साह के […]Read More
जनभाषा हिन्दी में कार्य करने से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का
बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्वावधान में शनिवार को बरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बराकास) की तिमाही बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बरेका के महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने कहा कि राजभाषा हिन्दी जनता की भाषा है, इसलिए सभी अधिकारी प्रशासनिक कार्य जन भाषा हिन्दी में करें। जनभाषा हिन्दी में कार्य करने से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा होगा एवं विकास का लाभ आम लोगों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि देश को […]Read More
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या जाएंगे बाबा विश्वनाथ
अयोध्या में जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को भी दिया गया है। अपने आराध्य भगवान राम के मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा भी जाएंगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने काशी विद्वत परिषद के अष्टमंडल को श्री काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा को अयोध्या लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। […]Read More
भारतीयता तभी आ सकती है, जब वेद की रक्षा हो:श्रीकांत
काशी तमिल संगमम-2 में रविवार को नमोघाट पर तमिल आध्यात्मिक ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने एकेडमिक सत्र “मंदिरों के लिए कला, संस्कृति और धर्म’ विषय पर काशी के विद्वानों से परिचर्चा के साथ सवाल भी दागा। परिचर्चा में प्रमुख वक्ता श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक पंडित श्रीकांत शर्मा ने मंदिर से जुड़ी जानकारियां साझा की। मुख्य अर्चक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कथन का उल्लेख किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि […]Read More
कर्माजीतपुर में नर्सिंग की छात्रा ने लगाई फांसी,पुलिस छानबीन में
चितईपुर थाना क्षेत्र के कर्माजीतपुर में नर्सिंग की एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बुधवार को पुलिस ने छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद चंदौली के सकलडीहा निवासी लल्लू मौर्य की पुत्री दीपिका (25) कुछ दिन ही पहले नर्सिंग कोर्स की छात्रा कर्माजीतपुर में आई थी। दीपिका के साथ रहने वाली नर्सिंग की छात्रा नर्गिस ने बताया कि वह रात में अस्पताल ड्यूटी […]Read More






