बैडमिंटन, वॉलीबॉल कोर्ट एवं ओपेन जीम का उद्घाटन
बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा-1 प्रखंड परिसर में नवनिर्मित बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट सहित ओपेन जीम का उद्घाटन गुरुवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने किया । इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि ओपेन जीम फंक्शनल हो जाने से आसपास के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ओपेन जीम तथा बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट का समुचित रख-रखाव करना अतिआवश्यक है। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। […]Read More






