हिमाचल प्रदेश में विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार पर बागवानों के हितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलबीर वर्मा ने गुरुवार को शिमला में कहा कि सरकार की नाकामी से अब मंडियों के बाहर भी सेब खरीदा जा रहा है। पराला मंडी के बाहर ही सेब बेचने को प्रक्रिया चल रही है। भाजपा प्रवक्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बागवानी मंत्री […]Read More
Feature Post
सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा, फ्यूल चार्ज समाप्त करने की
प्रदेश में उपभोक्ताओं को अब दो सौ यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर भी फ्यूल चार्ज नहीं देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को फ्री स्मार्टफोन योजना की लांचिंग के मौके पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सभी घरेलू एवं एग्रीकल्चर कैटेगरी के बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज व अन्य चार्ज लगते थे, वो सब समाप्त किये जाते हैं। इसके लिए बिजली कंपनियों को सरकार ढाई हजार करोड रुपये देगी। उन्होंने कहा […]Read More
राजस्थान विश्वविद्यालय में छह करोड़ की लागत से बनेगा सिंथेटिक
राज्य सरकार प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय के स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में सिंथेटिक ट्रेक बनाने के लिए छह करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से विश्वविद्यालय में स्पोर्टस गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस […]Read More
राघव चड्ढा के आवास का आवंटन रद्द करने के मामले
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के सरकारी आवास के आवंटन को रद्द करने के राज्यसभा सचिवालय की हाउस कमेटी के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है। इस मामले पर अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। आज राघव चड्डा के वकील ने सुनवाई टालने की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने 14 अगस्त को सुनवाई करने का आदेश दिया। दो जून को […]Read More
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में केंद्र सरकार की आर्थिक उपलब्धियों का जिक्र कर कहा कि पिछली सरकारें ‘होगा और करेंगे’ कहती थीं, जबकि मौजूदा सरकार में ‘हुआ और किया गया है’ की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार के कार्यकाल में योजनाओं की केवल घोषणा होती थी, लेकिन मौजूदा सरकार में इन्हें जमीनी स्तर पर उतारा गया है। वित्त मंत्री आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर […]Read More






