हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग के फतहा के पास शनिवार दोपहर चलती यात्री बस में आग लग गई। अमन बस टंडवा से हजारीबाग की तरफ जा रही थी। इस बीच हजारीबाग-बड़कागांव रोड के फतहा कुन्दरीमोड़ के पास बस धधक उठी। ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बस रोकी और सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारा। सभी यात्री सुरक्षित हैं। आशंका है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।Read More
मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरण और मंत्री अजपाल बने
उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन विकास भवन सभागार में हुआ। अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन अधिकारी अजयपाल पंवार के देख-रेख में सर्वसम्मति से किया गया। जिला अध्यक्ष पद पर पूरण सिंह राणा और जिला मंत्री पद पर अजयपाल सिंह नेगी निर्विरोध निर्वाचित किये गये। इस मौके पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों में राकेश भट्ट, राजीव नेगी, चंद्रेश्वर नारायण थपलियाल, शूरवीर सिंह सिंह रावत, उत्तम सिंह नेगी, भगत सिंह, राजेंद्र […]Read More
लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को इंटर साईंस कॉलेज में चुनाव का पर्व-देश का गर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा स्वीप आइकॉन भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पंकज रजक ने कहा कि लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की महत्ती भूमिका है। सभी युवाओं खासकर नये मतदाताओं को अवश्य से अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान करना चाहिए। उन्होंने सभी से मतदान करने तथा माता-पिता […]Read More
जिले के शहर भूना में गाड़ियों की खरीद-बिक्री करने वाले एक व्यापारी से उसके साथी द्वारा तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर 2 लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। इस बारे में पीड़ित व्यापारी ने भूना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नं. 11 भूना निवासी राजेन्द्र ने कहा कि वह गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। करीब दो महीने पहले उसकी अजय उर्फ टिन्कू निवासी वार्ड […]Read More
बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस 13347/13348 का लालगढ़-बिहार रेलवे स्टेशन पर ठहराव होगा। कोविड-19 के बाद यहां ठहराव कराने का निर्णय लिया गया है। सांसद ने शनिवार को बताया कि इस संबंध में उनके द्वारा मंडल रेल प्रबंधक धनबाद, महाप्रबंधक हाजीपुर, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्राचार एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग की गई थी। ट्रेन के ठहराव के लिए 16 फरवरी को रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी […]Read More






