पश्चिमी उप्र के तीन जनपदों में तेज हवाओं के साथ
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन जनपदों में अचानक तेज हवाओं के साथ मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली एवं ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। यह जानकारी शनिवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से […]Read More






