शाहजहांपुर,19 जून। जनपद में खुटार थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ कर पकड़ा है। पुलिस कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे खुटार थानाध्यक्ष संजय कुमार को सूचना मिली कि पन्द्रह हजार का इनामी बदमाश अपने साथी के साथ टाह खुर्द कला गांव में […]Read More
काठमांडू, 19 जून बिहार में कुख्यात बाबा गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर मोनू जायसवाल नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शूटर जायसवाल को रौतहट पुलिस ने बीती रात सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया। नेपाल पुलिस को भी इसकी तलाश थी। रौतहट के डीएसपी एलिजा गिरी ने बताया कि मोनू जायसवाल को बिहार के बैरगनियां से नेपाल की सीमा में घुसते समय गिरफ्तार किया गया। जायसवाल बिहार के घोडासहन का रहने वाला है। चम्पारण और सीतामढ़ी […]Read More
सतलुज नदी में समाया ट्रक, चालक की मौत
शिमला, 19 जून राजधानी शिमला से सटे सुन्नी पुलिस थाना के तहत चाबा के पास एक ट्रक सतलुज नदी में समा गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। हालांकि उसका शव नदी से नहीं निकाला गया है और ना ही शव की शिनाख्त हो पाई है। राहत व बचाव कर्मी शव को निकालने में जुटे हैं। यह हादसा मंगलवार तड़के हो गया था, लेकिन स्थानीय पुलिस को दिन में इसका पता चला। […]Read More
उपचुनाव में भी भाजपा की गुटबाजी उजागर, पार्टी उम्मीदवार के
कोलकाता, 19 जून । लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अब राज्य में होने वाले चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भी पार्टी की आपसी गुटबाजी उजागर होने लगी है। बागदा में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर विनय विश्वास के नाम की घोषणा के बाद से पार्टी में घमासान मचा हुआ है। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर सत्यजीत मजूमदार को उतारने की घोषणा कर दी है। […]Read More
गुवाहाटी, 19 जून असम में हो रही भारी बारिश लगातार जारी है। इसी कड़ी में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा बुधवार को तड़के चेतावनी जारी की गई थी। जिसमें आईएमडी ने अगले 3 घंटों में असम के बजाली, बाक्सा, बरपेटा, बंगाईगांव, चिरांग, दरंग, धुबड़ी, ग्वालपाड़ा, कामरूप, कामरूप (मेट्रो), कोकराझाड़, मोरीगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, उदालगुरी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। आईएमडी द्वारा जारी चेतावनी के अनुरूप […]Read More






