रांची, 22 जून । नीट प्रश्न पत्र लीक मामले के तार झारखंड से भी जुड़ने लगे हैं। इस मामले में बिहार पुलिस ने देवघर से छह आराेपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित एम्स के नजदीक झुनू सिंह के मकान में किरायेदार बनकर रह रहे थे। सभी आरोपित पटना के शास्त्रीनगर थाना (काण्ड संख्या-358/2024) में दर्ज मामले में संदिग्ध हैं। हालांकि, रेड करने आयी पटना पुलिस ने देवघर […]Read More
हिसार, 22 जून। पंजाब के पटियाला में आयोजित अंडर 19 नेशनल सब जूनियर पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में हांसी के हुडा कालोनी निवासी नमन नागपाल ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश, हिसार जिला व हांसी शहर का नाम रोशन किया है। पदक विजेता नमन का शनिवार को हांसी में अंबेडकर चौक पहुंचने पर फूलमाला व नोटों की मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने सिल्वर मेडलिस्ट नमन नागपाल व उनके […]Read More
व्यापारी पिस्टल लूटकांड का खुलासा,पिस्टल समेत चार गिरफ्तार, दो फरार
झांसी, 22 जून। बबीना थाना क्षेत्र में 20 जून को पम्प हाउस रोड पर व्यापारी से उसकी लाइसेंसी पिस्टल लूटने वाले शातिर चार लुटेरों को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से व्यापारी से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली। अन्य दो लुटेरे अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार ने […]Read More
सोनीपत, 22 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना में संत कबीरदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश का 23वां जिला गोहाना होगा। गोहाना में इसके लिए कमेटी बनाई जा चुकी है। कमेटी के नॉर्म्स पूरे होते ही गोहाना को जिला बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री सैनी ने शनिवार को कहा कि गोहाना से जींद रोड तक बाइपास बनाएंगे, इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द […]Read More
मुरादाबाद, 22 जून । जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को मूंढापांडे ब्लाक के ग्राम मूढ़ापांडे, भदासना, टहना में मनरेगा के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों को अमृत सरोवर, तालाब, चकमार्ग निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम ने अमृत सरोवर, तालाब के चारों ओर अर्जुन, पीपल, पाकड़ इत्यादि के छायादार पौधे लगाने की सलाह दी। ग्राम टहना में निरीक्षण के दौरान चकमार्ग पर पानी […]Read More






