गोहाना के गांव शामड़ी बुरान में एक वृद्ध की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घर से खाना खाने के बाद वह रविवार की रात सोया था,सोमवार की सुबह उसकी गर्दन कटी मिली इस वारदात से गांव सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची सदर गोहाना थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गोहाना सिविल अस्पताल में पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार गांव शामड़ी में सुभाष (60) रविवार […]Read More
सीएम योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में की गुरु पूजा
भारतीय सनातन परंपरा में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर बताया गया है। प्रत्येक साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का यह त्यौहार मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता यह है की पूर्णिमा के दिन वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसे गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। “गु” का अर्थ अन्धकार या अज्ञान होता है और “रु” का अर्थ रोशनी होता है, अथार्थ एक गुरु ही […]Read More
अजित पवार के चाचा भी हैं शरद पवार और गुरु भी। चेले ने जो सीखा उसका शक्ति प्रदर्शन अपने गुरु पर ही कर दिया। महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार और उनकी एनसीपी की जो गत हुई है उसके पीछे की कहानी समझ पाना आसान नहीं है। ये साजिश है, स्वार्थ है या सुनियोजित योजना के तहत सब कुछ हुआ है ! अभी कुछ भी कहा जाना मुश्किल है। कारण बहुत सारे हो सकते हैं। […]Read More
मुंबई से सटे भिवंडी शहर के दीवानशाह दरगाह रोड पर स्थित 50 साल पुरानी फैक्ट्री की दीवार रविवार देर रात अचानक ढह जाने से एक बच्चे की मौत गई। इस घटना में एक अन्य बच्चा घायल हो गया और उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। पुलिस के अनुसार भिवंडी में लगातार हो रही बारिश की वजह से दो बच्चे फैक्ट्री की दीवार के बगल में खड़े थे। अचानक देर रात दीवार गिरने से […]Read More
घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी दिन मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था। गुरुवार को बकरीद की छुट्टी के बाद शुक्रवार को एक बार फिर सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहे। अब इस कारोबारी सप्ताह के पहले दिन ही इन दोनों सूचकांकों ने […]Read More






