रांची, 19 जून राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ के भव्य रथ को लगभग तैयार कर लिया गया है। सात जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपने भव्य रथ पर अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपनी मौसी के घर जाएंगे। भगवान जगन्नाथ के लिए इस वर्ष भी भव्य रथ तैयार किया जा रहा है। ओडिशा से आए कारीगर दिन-रात मेहनत करके रथ को तैयार कर चुके हैं, अब सिर्फ रथ की सजावट बाकी है। मंदिर […]Read More
मक्का में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस, 577 जायरीनों की मौत
रियाद, 19 जून सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए पहुंचे जायरीनों पर गर्मी कहर बरपा रही है। 12 जून से 19 जून तक चलने वाली हज यात्रा में अब तक कुल 577 जायरीनों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी बताई गई है। द गार्जियन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले जायरीनों में 323 मिस्र और 60 जॉर्डन के हैं। इसके अलावा ईरान, इंडोनेशिया और […]Read More
केदारनाथ-बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास
गोपेश्वर, 17 जून ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने सोमवार सपरिवार भगवान बदरीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शन किये। राज्यपाल प्रातः आठ बजे हेलीकॉप्टर से पहले केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां हेलीपैड पर मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने राज्यपाल की अगवानी की। इसके बाद राज्यपाल रघुबर दास केदारनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन कर भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया और लोककल्याण की कामना की। दर्शन के पश्चात श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के केदारनाथ प्रभारी […]Read More
मुरादाबाद : शांतिपूर्ण संपन्न हुई बकरीद की नमाज, मुल्क और
मुरादाबाद,17 जून। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सोमवार को मुरादाबाद जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। नमाज के दौरान नमाजियों ने मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लग ईद की बधाई दी। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के अलावा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुरादाबाद में बकरीद पर ईदगाह के बाद जामा मस्जिद और […]Read More
प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई
नई दिल्ली, 17 जून (हि.स.)। देशभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह ईद-उल-अजहा के मौके पर लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक्स हैंडल पर लिखा है,”ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं! यह विशेष अवसर सद्भाव के बंधन को और मजबूत करे।” प्रधानमंत्री के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या […]Read More






