दार्जिलिंग में तृणमूल उम्मीदवार गोपाल लामा ने की वोटिंग
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर शुक्रवार सुबह से वोटिंग हो रही है। यहां से तृणमूल प्रत्याशी गोपाल लामा ने मतदान किया है। वह सुबह-सुबह वोट डालने के लिए सिलीगुड़ी के मुख्य शहर मार्गरेट स्कूल पहुंचे। वोटिंग के बाद गोपाल ने कहा कि हालांकि मैं सबसे पहले वोट करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मेरे सामने एक बूढ़ी महिला थीं। वह मतदान करने वाली पहली व्यक्ति थीं। […]Read More






