मुख्य सचिव सुखदेव सिंह 10 अक्टूबर को चार साल से लंबित कांडों की समीक्षा करेंगे। इसको लेकर मुख्य सचिव कार्यालय ने गृह सचिव और डीजीपी को पत्र लिखा है। लिखे पत्र में कहा गया है कि मुख्य सचिव चार साल और इससे अधिक समय से लंबित कांडों की समीक्षा जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी,सभी जिलों के एसएसपी, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। इससे पहले बीते पांच अक्टूबर को एडीजी अभियान ने […]Read More
धनबाद के बीसीसीएल अग्निप्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की जिंदगी पर खतरा लगातार बरकरार है। ताजा मामला जोगता थाना क्षेत्र के जोगता 11 नंबर हरिजन बस्ती की है, जहां रविवार को तेज आवाज के साथ भयावह गोफ बन गया है। साथ ही उसमें से भारी मात्रा में गैस रिसाव भी हो रहा है। गोफ में अबतक 3 घर जमींदोज हो चुके हैं। घर के सारा समान पाताल में समा गया है। गोफ लगातार अपना […]Read More
आकांक्षा कुमारी ने राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में जीता सिल्वर
आकांक्षा कुमारी ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-23 (एसजीएफआई) के कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने राज्य को दूसरा रजत पदक दिलाया है। मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में आकांक्षा ने अंडर -14 बालिका के 42 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया। वहां उसने रजत पदक अपने नाम किया। आकांक्षा के रजत जीतने पर शिक्षा सचिव […]Read More
राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए स्पेशल क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है। रांची पुलिस लाइन से 20 जवानों को स्पेशल क्यूआरटी टीम में शामिल किया गया है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस के पांच पुलिसकर्मी, रांची नगर निगम की टीम, संबंधित थाना प्रभारी और उनकी टीम एवं अनाउंसमेंट टीम को शामिल किया गया है। सिटी एसपी सह ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को […]Read More
खुशबू तिर्की ने राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में जीता सिल्वर
एसजीएफआई की कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड की खुशबू तिर्की ने सिल्वर मेडल जीता। मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित कुश्ती प्रतिस्पर्धा में खुशबू तिर्की ने खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान पक्का किया, जहां वो हरियाणा के खिलाड़ी से 3-1 से हार गई। खुशबू के रजत जितने पर शिक्षा सचिव के रवि कुमार, राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन ए सोरेंग, झारखंड कुश्ती संघ के […]Read More






